लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने यूपी के बिजली कर्मचारियों के संघर्ष को समर्थन दिया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने एआईपीईएफ द्वारा दिए गए समर्थन का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश के बिजली कर्मियों का मनोबल और मजबूत हुआ है।एआईपीईएफ ने आंदोलन के दौरान कर्मचारियों के स्थानांतरण, संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त किए जाने, अनुशासनात्मक नियमों में मनमाने संशोधन, बिना आरोप पत्र और बिना स्पष्टीकरण का अवसर दिए सेवा से अलग करने जैसी कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई है। एआईपीईएफ ने प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) 2025 का विरोध करते हुए इससे बिजली क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देने वाला विधेयक बताया है। यह भी पढ़ें- बिजली कर्मियों के विरुद्ध बंद हो दमनात्मक कार्यवाहियां संगठन ...