एआईडीईओए यूनियन की मोदीडीह शाखा कमेटी गठित
धनबाद, जून 16 -- मोदीडीह कोलियरी कार्यालय में सोमवार को सिजुआ क्षेत्रीय अध्यक्ष आरआर दास व सचिव साजन महतो के नेतृत्व में एआईडीईओए यूनियन की मोदीडीह शाखा कमेटी गठित की गई। इस मीटिंग बैठक में मुख्य रूप से एआईडीईओए के राष्ट्रीय महासचिव आरके तिवारी व अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह उपस्थित थे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शंकर कुमार को अध्यक्ष, रितेश कुमार पांडे को सचिव, लक्ष्मण कुमार को कोषाध्यक्ष, चिंतामन को संयुक्त सचिव, कैलाश महतो को उपाध्यक्ष चुना गया। मोदीडीह कोलियरी के एजेंट संतोष चौधरी को नवगठित टीम की सूची सौंप दी गई और पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। यह भी पढ़ें- जेएलकेएम पार्टी के चतरा जिला कमिटी का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.