गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गोल्फ कोर्स रोड स्थित एआईटी चौक पर यातायात जाम से निपटने की संभावनाएं गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से तलाशी जाएंगी। जीएमडीए ने सर्वे में पाया है कि एआईटी चौक पर अंडरपास का निर्माण संभव नहीं है, क्योंकि इसमें मेट्रो पिलर आ रहे हैं। ऐसे में फ्लाईओवर के निर्माण की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। करीब 10 किमी लंबे गोल्फ कोर्स रोड में से साढ़े आठ किमी में अंडरपास बने हुए हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित शंकर चौक से जेनपेक्ट चौक के समीप तक वाहन तेज गति से आ जाते हैं, लेकिन सेक्टर-56 में एआईटी चौक पर उन्हें यातायात जाम में फंसना पड़ जाता है। यह स्थित रोजाना सुबह और शाम के समय बनती है। गोल्फ कोर्स रोड के तीन लेन के मुख्य रोड और दो लेन की सर्विस रोड से यातायात जैसे ही एआईटी चौक पर पहुंचता है त...