एआईजी स्टांप से बैनामा लेखकों और अधिवक्ताओं की वार्ता बेनतीजा
हापुड़, जून 21 -- ई-पंजीकरण योजना के विरोध में नौ दिन से चल रही अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल को समाप्त कराने के लिए एआईजी स्टांप सदर तहसील में पहुंची। उन्होंने अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों से हड़ताल समाप्त करने की मांग की, लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जबतक योजना का आदेश वापस नहीं होता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। दस्तावेज लेखक तहसील संघ(रजि.) के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत ने कहा कि निबंधन विभाग ने विनिर्दिष्ट व प्राइवेट संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के आदेश दिए है। यह आदेश अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और कंप्यूटर ऑपरेटरों के हित में नहीं है। इससे तहसील के अधिवक्ता, बैनामा लेखक और स्टांप विक्रेता बेरोजगार हो जाएंगे। इसपर एआईजी स्टांप ने कहा कि विनिर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.