एआईजी के लिखित आदेश के बाद ही खत्म होगी हड़ताल
बागपत, जुलाई 1 -- बड़ौत। ई-पंजीकरण प्रणाली के विरोध में 14वें दिन मंगलवार को अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों की हड़ताल जारी रही। एआईजी स्टांप के लिखित आदेश मिलने के बाद ही धरना समाप्ति की घोषणा करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सभी संगठन के लोग मौजूद रहे। ई पंजीकरण के विरोध में प्रदेश में अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर रखी है। राजस्व की हानि व हड़ताल से हो रहे विरोध पर सोमवार को केंद्रीय समिति की लखनऊ प्रशासन से सकारात्मक वार्ता हुई। लेकिन मौखिक आश्वासन को न मानते हुए समिति ने लिखित आदेश आने तक हड़ताल जारी रखना का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री नियमावली के विरोध में 20 दिन से जारी हड़ताल समाप्त जिसके चलते बड़ौत तहसील परिसर में भी विरोध जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट धर्मवीर सिंह तोमर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.