एआईएसएफ के वीरपुर अंचल सम्मेलन में बनाई कमेटी
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- वीरपुर। एआईएसएफ का वीरपुर अंचल सम्मेलन बुधवार को भाकपा कार्यालय में हुआ। इसकी अध्यक्षता संजीव कुमार ने की। सम्मेलन में सर्वप्रथम नेपाल में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों व दिल्ली में पीजी भवन के गिरने से आहत हुए छात्रों के प्रति शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद इस 15 सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष जीवन कुशवाहा,सचिव संजीव कुमार,उपाध्यक्ष दीपक सिंह,सह सचिव विवेक कुमार,कोषाध्यक्ष रौशन कुमार एवं सोशल मीडिया प्रभारी ऋतिक कुमार चुने गए। सम्मेलन को एआईएसएफ के जिला सचिव सत्यम भारद्वाज,जिला उपाध्यक्ष वसंत कुमार, ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान,किसान नेता मनोज कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर सुमित,नीतीश, मनोज,मनीष,मिथुन,अनुभव, अभिजीत,राजन,बादल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.