एआईएलयू ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की
देहरादून, अक्टूबर 13 -- ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) की जिला कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को रद्द करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। यूनियन ने कहा कि एसआईआर के नाम पर मांगे जा रहे अतिरिक्त दस्तावेजों से कई पात्र नागरिकों के अपने मताधिकार से वंचित होने की आशंका है। इसके अलावा दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे वकीलों, छात्रों और महिलाओं पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया गया। एआईएलयू ने मांग की है कि प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तुरंत सेवा से बर्खास्त किया जाए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर फूंका पुतला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.