किशनगंज, मार्च 11 -- किशनगंज। संवाददाता मंगलवार को सुल्तानपुर सिंघिया काजलामनी रोड प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कोचाधामन से एआईएमआईएम विधायक सरवर आलम कोचाधामन प्रखंड के पाठकोई मौजा में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की। एआईएमआईएम विधायक सरवर आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग करते हैं कि वे सीमांचल के पिछड़ा जिला किशनगंज को तोहफा दें। विधायक ने कहा कि किशनगंज जिला शिक्षा ,स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। कोचाधामन प्रखंड में भी यही स्थिति है। यहां के लोगों का विकास होना चाहिए। कोचाधामन प्रखंड में एक मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिए। इससे यहां की जनता लाभांवित होगी और उनका बेहतर तरीके से इलाज भी हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज को कोचाधामन में बनाया जाना चाहिए। यहां लोग भी यही मांग कर रहे हैं। विधायक श्री आलम ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.