एआईएमआईएम ने सीमांचल के चार जिलों में जिलाध्यक्ष का किया मनोनयन
किशनगंज, जुलाई 9 -- किशनगंज। संवाददाता एआईएमआईएम ने सीमांचल में बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए किशनगंज सहित सीमांचल के चार जिलों के जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया है। एआईएमआईएम के पूर्व प्रत्याशी गुलाम हसनैन को किशनगंज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं अररिया जिले में इंजीनियर मंसूर आलम, पूर्णिया जिला में शाहनवाज और कटिहार जिला में आफताब कंचन को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। किशनगंज शहर के सिंघिया स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने चारों जिले के जिलाध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि सीमांचल के चारों जिले में एआईएमआईएम के नए जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। सभी जिलाध्यक्ष संगठन को और भी मजबूती देंगे ऐसी उन्हें उम्मीद है। इस मौके पर कोचाधामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.