अमरोहा, मई 30 -- ​हसनपुर, संवाददाता। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। मुस्लिमों से अपील की गई कि कानून का पूरी तरह पालन करें। जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के मुख्य द्वार पर शरबत वितरण कर पार्टी के प्रदेश महासचिव हाजी शहजाद खान ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। प्रत्येक मुसलमान चाहता है कि सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे। ईद-उल-अजहा के दौरान भी मुस्लिम समाज द्वारा वैध पशुओं की ही कुर्बानी दी है। ​कानून का पूरी तरह पालन किया गया है। यह भी पढ़ें- गो संरक्षण के लिए सेवा समिति चलाएगा अभियान इस दौरान छुन्नन अल्वी, आदिल मलिक, शहजेब सलमानी, हाफिज आसिफ, कादिर कुरैशी, दिलशाद चौधरी, वकार चौधरी, फारूक सलमानी, रऊफ सलमानी, मोहम्मद नजीर, अ...