देहरादून, जुलाई 21 -- देहरादून। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता खुर्शीद अहमद सिद्दीकी को पार्टी का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काज़मी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिद्दीकी के अनुभव और सक्रियता से पार्टी को देहरादून में मजबूती मिलेगी। नियुक्ति पर खुर्शीद सिद्दीकी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...