इटावा औरैया, मई 14 -- इटावा। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं भाजपा नेता नितेश राणे द्वारा पार्टी के सुप्रीमो सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी सहाब पर दिए गए विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई गई। ज्ञापन में कहा गया कि मंत्री नितेश राणे ने मीडिया से बातचीत के दौरान एआईएमआईएम को आतंकवादी संगठन बताते हुए सांसद असदुद्दीन ओवैसी की तुलना पूर्व अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन से की, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए तथा उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए...