एआईएमआईएम ने किया सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन
मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के आन्दोलन को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी द्वारा अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कर्मचारियों की सभी मांगों को न्यायोचित ठहराया है। गुरुवार को डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे सफाई कर्मचारी संघ के लोगों के साथ एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को तुरंत नियमित किया जाए और 2004 के बाद नियुक्त कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। इसके अलावा, मृतक संविदा कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार देने, आउटसोर्सिंग कर्मियों को समान कार्य-समान वेतन के साथ पीएफ व ईएसआई की सुविधा देने और संविदा कर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की भी पुरजोर वकालत की गई। एआईए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.