बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने रसोई गैस सिलेंडरों की कमी व गैस एजेंसियों की अव्यवस्था को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद बताया कि इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी देखने को मिल रही है। इसके कारण आम जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि उपभोक्ताओं को समय से गैस बुकिंग कराने के बावजूद भी उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों के दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से यह शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं, कि कई गैस एजेंसियों ने गैस वितरण की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है, फिर भी कई बार उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं होने पर ...