मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा से एआईएमआईएम के पूर्व प्रत्याशी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने एसपी देहात से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में सिविल लाइन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आदेश दिए है। एआईएमआईएम के पूर्व प्रत्याशी अरशद राणा ने बताया कि 17 जनवरी की रात उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने खुद को पलवल का बताया है। उनका कहना कि पार्टी के अध्यक्ष औवेसी का सोशल मीडिया पर प्रचार करने के कारण कुछ लोग उनके खफा रहते है। एसपी देहात आदित्य बंसल से मुलाकात कर सुरक्षा मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.