एआईएमआईएम की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
काशीपुर, जुलाई 7 -- जसपुर। एआईएमआईएम की बैठक में संगठन का विस्तार एवं मजबूती पर जोर दिया गया। इस दौरान 12 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सोमवार शाम को एक होटल में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सादिक हुसैन ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काज़मी के निर्देश पर पूरे जिले में जल्दी ही दौरा कर संगठन को मज़बूत करने की बात कही। इसके बाद मो.कैफ, मो.सानिब, अलफैज़, मो.उवैस, मो.मोहसिन, अ.क़ादिर, मो.समर, जीशान, मो.समीर समेत 12 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष, सांसद असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में हाजी मा.नसीम, डॉ.. इफ्तिखार कुरैशी, मो.शुऐब, मो.अकबर, सुभान सैफी, शाकिर खान, शाहनवाज हुसैन, अनवार हुसैन रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.