कौशाम्बी, जनवरी 7 -- ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की जिला इकाई की ओर से हर गांव मजलिस, हर वार्ड मजलिस अभियान के तहत बुधवार को चायल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा तिलगोड़ी में चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अरशद अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजलिस का उद्देश्य समाज के हर तबके तक पहुंच बनाकर उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक मजबूत करने पर जोर देते हुए युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। चौपाल के दौरान स्थानीय समस्याओं, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में चायल विधानसभा यूथ अध्यक्ष इरफान खां, मुबीन खान, समद खान, हसनैस खान, दानिश खान, इरफु खान, अयान खान, सीबू खान, कैफ खान, फैज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.