गंगापार, अप्रैल 13 -- कस्बे के सईद अख्तर मेमोरियल कॉलेज में आयोजित एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं की गोष्ठी में संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जमुनापार सौकत अली ने की,मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव मुजीबुर्रहमान ने कहा कि पार्टी का कारवां तेजी से बढ़ रहा है और यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ें, ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके। जिला महासचिव सरफुद्दीन जोद्दा ने कहा कि पार्टी शोषितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के हक एवं न्याय के लिए संघर्षरत है। गोष्ठी के दौरान समाजवादी पार्टी के गयासुद्दीन ने सपा छोड़कर एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की, कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए इसे संगठन के बढ़ते प्रभाव का संकेत बताया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.