मेरठ, मई 13 -- फोटो मेरठ। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष चौधरी फईम राजा एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे द्वारा सासंद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवेसी की तुलना आतंकी सरगना ओसोमा बिन लादेन से करते हुए की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताया। मांग की कि महाराष्ट्र सरकार से नितेश राणे को मंत्रीमंडल एवं विधायक पद से बर्खास्त करते हुए सख्त कार्यवाही करने की जाए। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में अफजाल अहमद, मौलाना आदिल, उमर हबीब, शबनम सैफी, फुरकान, उस्मान सैफी, शहजाद इदरीशी, एडवोकेट चादनी खान, एडवोकेट तंसीर सैफी, एडवोकेट हाशिम मेवाती, रोशन जहां, जैनब खान, फहीम अंसारी, अब्दुल रहमान, एडवोकेट लारेब, हैदर अली,...