नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- फुटबॉल एडमिनिस्ट्रेटर और एंटरप्रेन्योर रणजीत बजाज ने कोर्ट में याचिका दायर कर ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) को निर्देश देने की मांग की है कि वह अपनी एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव का कार्यक्रम तुरंत जारी करे और एक तय समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करे। अपनी रिट याचिका में, बजाज ने 'रिट ऑफ मैंडमस' (अदालत का आदेश) या कोई अन्य उचित निर्देश देने की मांग की है, ताकि एआईएफएफ अपने चुनाव सख्ती से अपने संविधान और नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, 2025 के अनुसार कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...