लखनऊ, अक्टूबर 5 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "एआई, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था: चुनौतियां एवं अवसर" विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ऋतु तिवारी ने एआई के शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, निर्णय-प्रक्रिया एवं लोकतंत्र पर प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को तकनीकी बदलावों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. मोनिका श्रीवास्तव ने वक्ता का परिचय कराया। डॉ. पूजा शुक्ला ने संचालन किया, जबकि डॉ. मोनिका अवस्थी ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...