गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। डासना स्थित सुंदर दीप वर्ल्ड स्कूल में 10वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एआई और रोबोटिक्स तकनीक आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। निदेशक प्रो. डॉ. जयदीप कुमार ने छात्रों को नवाचार को अपनाने और उभरती तकनीकों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, सुवयन चटर्जी एवं केशव कुमार ने छात्रों को एआई, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग की अवधारणाओं से अवगत कराया। एआई और इंटेलिजेंस एजेंट्स का व्यावहारिक अनुभव तथा तकनीक आधारित करियर अवसरों की जानकारी दी। दाखिला निदेशक अखिलेश वर्मा ने बताया कि छात्रों को करियर की सही दिशा देने के लिए जल्द ही एक मेंटोर-मेंटी प्रोग्राम भी शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.