एंबुलेंस हादसे में घायल महिला की मौत
गोरखपुर, जून 20 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की मध्य रात्रि हुए एंबुलेंस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की शनिवार सुबह मौत हो गई। घटना के बाद महिला का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को परिजन उन्हें छुट्टी कराकर अपने गांव लेकर चले गए। हादसे में महिला सहित कुल छह लोग घायल हुए थे। जानकारी के मुताबिक,कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के गढ़या चिंतामन गांव निवासी फूलकली देवी (67) को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर पहले स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास एंबुलेंस हादसे का शिकार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.