लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं में कार्यरत एंबुलेंस पायलट (एंबुलेंस ड्राइवर) के सम्मान में मंगलवार को पायलट डे मनाया गया। उनके अथक सेवा और जीवन रक्षक भूमिका, उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए अलग-अलग जिलों के सीएमओ कार्यालयों में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हर पायलट को प्रमाण पत्र, चेक और बैज प्रदान किया गया। प्रत्येक जोन से एक-एक उत्कृष्ट पायलट को विशेष सम्मान दिया गया। उप्र. में 108 व 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्‍था ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि एंबुलेंस पायलट दिन रात सड़क पर दौड़ते हुए गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जीवन रक्षा का अहम कार्य करते हैं। यह भी पढ़ें- पायलट दिवस पर 102 व 108 एंबुलेंस कर्मी सम्मानित एंबुलेंस पायलट इमरजेंसी सेवा...