नोएडा, जनवरी 29 -- नोएडा। प्रसव के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुई महिला का रास्ते में ही गुरुवार को सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बाद में दोनों को बिसरख सीएचसी में भर्ती कराया गया। हैबतपुर निवासी 21 वर्षीय अंजलि को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। कॉल सेंटर से सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यहां से बिसरख सीएचसी के लिए रवाना हुई, लेकिन प्रसव पीड़ा तेज होने की स्थिति में एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन जगपाल और ड्राइवर विकास ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद मां और नवजात को बिसरख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया। एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड रोचक चौहान ने एंबुलेंस में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.