फतेहपुर, दिसम्बर 13 -- फतेहपुर। अमौली ब्लॉक के जद्दूपुर गांव निवासी दीपिका देवी को शनिवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। एंबुलेंस से गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। स्थिति को भांपते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सीमा देवी ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क किनारे एंबुलेंस रोककर परिजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। एंबुलेंस में मौजूद डिलीवरी किट की सहायता से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहे और कुछ ही देर में एंबुलेंस में किलकारी गूंज उठी। सफल प्रसव के बाद ईएमटी सीमा देवी और एंबुलेंस पायलट संदीप सिंह ने जच्चा-बच्चा को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर महिला के पति बाराती लाल और अस्पताल स्टाफ ने एंबुलेंस कर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.