एंबुलेंस में महिला को समय पर मिला इलाज
झांसी, जुलाई 13 -- झांसी। चिरगांव में एक मामला सामने आया है। गांव पुरानाद में एक महिला की हालत बेहद गंभीर थी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तुरंत उसे इलाज दिया। जिससे काफी राहत मिली। फिर उसे चिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी प्रदीप कुमार ने मरीज की स्थिति का आकलन कर आवश्यक जीवनरक्षक संकेतों (वाइटल साइन) की जांच की। प्रोटोकॉल के अनुसार प्री-हॉस्पिटल केयर उपलब्ध कराई। उपचार के दौरान ईआरसीपी के माध्यम से डॉ. रचना के चिकित्सकीय मार्गदर्शन में मरीज को आवश्यक इंजेक्शन एवं प्राथमिक चिकित्सा दी गई। अस्पताल पहुंचने तक ईएमटी लगातार मरीज की निगरानी करते रहे, जिससे उनकी स्थिति स्थिर बनी रही। वहीं एम्बुलेंस के पायलट चंद्रपाल ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मरीज को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से सीएचसी चिरग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.