एंबुलेंस में बिहार ले जा रहा था डेढ़ लाख की शराब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार
कुशीनगर, जुलाई 21 -- पडरौना, निज संवाददाता।तरयासुजान थाने की पुलिस ने एंबुलेंस लिखे एक कार में छिपा कर बिहार ले जा रहे 25 पेटी अंग्रेजी के शराब के साथ बिहार के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह कामयाबी तब मिली जब वह सलेमगढ़ टोल प्लाजा के समीप से वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बरामद शराब की कीमत डेढ़ लाख रुपये बतायी गयी है।तरयासुजान थाने की पुलिस ने फोरलेन पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा के समीप जांच के दौरान एक कार में छिपाकर बिहार ले जा रहे 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (प्रत्येक पेटी में 48 पाउच, 180 एमएल, कुल मात्रा 216 लीटर) बरामद किया है। पुलिस ने बिहार के शराब तस्कर बिक्कू कुमार पुत्र बबलू राय निवासी बीरपुर थाना बीरपुर जनपद बेगुसराय बिहार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.