एंबुलेंस में घायल को लाकर कलेक्ट्रेट पर परिजनों का प्रदर्शन
इटावा औरैया, मई 6 -- इटावा। डेढ़ महीने पहले विकास कॉलोनी में शटरिंग का काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बुधवार को परिजन घायल युवक को एंबुलेंस में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उनके साथ भारतीय दिव्यांग संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा और नौकरी की मांग उठाई। 21 मार्च को विकास कॉलोनी भाग एक स्थित आश्रम वाली गली में सोनू के मकान पर निर्माण कार्य चल रहा था। ऊपरी मंजिल पर शटरिंग लगाते समय इकदिल थाना क्षेत्र के नेवरपुर निवासी आशुतोष पुत्र गुलाब सिंह अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- करंट लगने से युवक की मौत के डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिला मुआवजा करंट लगने से वह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.