एंबुलेंस में गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया
गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। गर्भवती महिला को मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रही 102 एंबुलेंस में रास्ते में ही प्रसव करना पड़ा। मुरादनगर क्षेत्र के झालावा गांव निवासी मोहम्मद राशिद की पत्नी शबीना को गुरुवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना मिलते ही ईएमटी शैलेंद्र कुमार और चालक नीतेश कुमार मौके पर पहुंचे और गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईआरसीपी के डॉक्टर हरीश ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। नवजात पुत्र का सक्शन करने के साथ जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की जांच की गई और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में सुरक्षित भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.