अलीगढ़, जनवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी एंबुलेंस सेवा के प्रशिक्षित कर्मियों ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से आपात स्थिति में एंबुलेंस के अंदर सुरक्षित प्रसव कराया। टप्पल ब्लॉक के हमीदपुर गांव स्थित एक भट्ठे पर कार्यरत राजू की गर्भवती पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुई। रास्ते में महिला की हालत गंभीर होती देख ईएमटी अनुज ने स्थिति को भांपते हुए त्वरित निर्णय लिया। प्रसव का समय नजदीक होने पर एंबुलेंस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोका गया और पायलट ललतेश यादव के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद मां और बच्चे को सीएचसी टप्पल में भर्ती कराया गया। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.