रामपुर, अप्रैल 16 -- रामपुर। निजी एंबुलेंस चालक की लापरवाही के चलते सड़क हादसे में घायल किसान की गुरुवार को बीच रास्ते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुरादाबाद ले जाते समय पहले एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गया और कुछ दूरी बाद पेट्रोल भी खत्म हो गया। समय पर इलाज न मिलने से किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। पटवाई थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव निवासी किसान कुलदीप सिंह बुधवार देर शाम बाइक से धमोरा जा रहे थे। यह भी पढ़ें- भड़के परिजनों का हाईवे पर हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़ पुरैना गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.