अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। विषाक्त सेवन से गंभीर हालत में पहुंची युवती को आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर सीएचसी में भर्ती करा दिया। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद ने बताया कि दोपहर 12:54 बजे सूचना मिलते ही एंबुलेंस को तत्काल छर्रा रवाना किया गया। 26 वर्षीय युवती की हालत गंभीर देख एंबुलेंस में ईएमटी विकास भारती ने डॉक्टर के निर्देशानुसार तुरंत आईवी डीएनएस और ऑक्सीजन देना शुरू किया। ईआरसीपी डॉक्टर डॉ. राकेश की सलाह पर मरीज के सभी वाइटल्स की लगातार निगरानी की गई। ई-पीसीआर के माध्यम से उपचार का पूरा विवरण दर्ज किया गया। एंबुलेंस पायलट अरविंद कुमार की सूझबूझ से मरीज को सुरक्षित और समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.