एंबुलेंस पायलट स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी
मैनपुरी, मई 27 -- जनपद में बुधवार को एंबुलेंस पायलट दिवस बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पायलटों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने पायलटों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण, साहस एवं सेवा भावना की प्रशंसा की। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि एंबुलेंस पायलट हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मरीजों तक समय पर पहुंचने का कार्य करते हैं। एंबुलेंस सेवा स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण कड़ी है और पायलट इस सेवा की मजबूत नींव हैं। 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक अभिषेक ने कहा कि जब आम लोग संकट में होते हैं, तब एंबुलेंस कर्मी सबसे पहले मदद के लिए पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- एंबुलेंस पायलट स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी यही सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.