हाथरस, मई 27 -- हाथरस। शहर के तालाब चौराह आगरा रोड स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को 108 और 102 एंबुलेंस पायलट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी एंबुलेंस पायलटों के समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रॉय द्वारा सराहना की गई। सीएमओ द्वारा 108 और 102 एंबुलेंस के पायलट को सशक्ति प्रमाण पत्र वितरण किए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि एंबुलेंस पायलट आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी त्वरित एवं सुरक्षित रूप से मरीजों तक पहुंचकर उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- पायलट डे पर सीएमओ ने एंबुलेंसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित दिन-रात हर मौसम और हर परिस्थिति में कार्य...