आजमगढ़, जून 6 -- बरदह/लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा राजेपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर टेंपो में पीछे से निजी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। टेंपो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। उन्हें वाराणसी और जौनपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक फरार हो गया। बरदह थाना क्षेत्र के कुड़िहर गांव निवासी 24 वर्षीय अंगद राजभर माता-पिता की इकलौती संतान था। शुक्रवार को वह टेंपो से दवा लेने देवगांव जा रहा था। इसी थाना क्षेत्र के गोड़हरा गांव निवासी 50 वर्षीय सुनीता मिश्र पत्नी इंद्रप्रकाश मिश्र घर से गोसाइगंज जाने के लिए निकली थी। दोनों टेंपो में सवार होकर देवागांव की ओर जा रहे थे। टेंपो में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। जीवली-देवगांव मार्ग पर...