आगरा, अप्रैल 20 -- थाना क्षेत्र के नगला मैया गांव में झगड़े के दौरान ग्रामीण के घायल होने की सूचना पाकर एंबुलेंस गांव में पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शरीर पर गोली का कोई निशान नहीं होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। नगला मैया गांव निवासी 40 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र विजय सिंह अपने भतीजे से विवाद हो गया। मारपीट भी हुई। तभी अरविंद ने खुद के गोली लगने से घायल होने की जानकारी एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर पर दे दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस ने घायल को गांव से जिला अस्पताल पहुंचा दिया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो घायल जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों को घायल के शरीर पर गोली का कोई निशान नहीं मिला और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.