छतरपुर, फरवरी 28 -- मध्य प्रदेश एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की जान बचाने के लिए एंबुलेंस न मिलने पर लोडर वाहन का सहारा लिया मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम जगदीश विश्वकर्मा है और उनकी उम्र 65 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि पिता को हार्ट अटैक आया था और बेटे ने जब एंबुलेंस को कॉल की तो वह मौके पर नहीं पहुंची। आनन-फानन में बेटा पिता को लोडर में ले जाने लगा। इस दौरान जाम में फंसने से पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जब बेटा पिता को लोडर में ले जा रहा था तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटा पिता की जान बचाने के लिए उन्हें सीपीआर देते हुए भी नजर आ रहा है। बेटे को न तो एंबुलेंस नसीब हुई और न ही खुला रास्ता, अंत में मिली तो सिर्फ निराशा।छतरपुर की ओर जा रहे थे दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.