एंबुलेंस दुरुस्त करवाने और परिसर में हाई मास्ट लाइट लगवाने का अनुरोध
गढ़वा, अप्रैल 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के अंतर्गत आज कृषि क्षेत्र से जुड़े छात्र-छात्राओं के साथ संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध गढ़वा स्थित कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में शामिल छात्र-छात्राएं झारखंड के विभिन्न जिलों से थे जो वर्तमान में गढ़वा कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं। संवाद के क्रम में छात्रों ने महाविद्यालय में मौजूद एंबुलेंस को दुरुस्त करवाने के अलावा परिसर में हाई मास्ट लाइट लगवाने का उन्होंने अनुरोध किया। संवाद के दौरान कृषि शिक्षा, शोध, आधुनिक खेती, नवाचार एवं कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के परिप्रेक्ष्य में कृषि क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.