एंबुलेंस चालक पर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप
गोरखपुर, जून 17 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर के पड़रौना निवासी एक परिवार ने एंबुलेंस चालक पर नवजात को तय अस्पताल के बजाय दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे को मेडिकल रोड स्थित अस्पताल ले जाना था, लेकिन चालक उसे शाहपुर के निजी अस्पताल ले गया। आरोप है कि छह दिन में इलाज और दवाओं के नाम पर 43 हजार रुपये लिए गए, फिर छुट्टी के लिए 40 हजार रुपये और मांगे गए। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसी तरह के आरोप दो अन्य परिवारों ने भी लगाए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.