मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- धमात गंग नहर मार्ग पर एंबुलेंस की टक्कर से घायल छात्राओं और ई- रिक्शा के परिवार की तहरीर पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन दिन पहले पुरकाजी के धमात गोधना ईदगाह के निकट तुगलकपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी, उस समय ई- रिक्शा में साथ छात्राएं बैठी हुई थी। हादसें में छात्राएं व ई- रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए था। जिनका उपचार चला हुआ है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि ई- रिक्शा चालक के चाचा सुग्गन ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.