कौशाम्बी, जून 1 -- कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोखराज क्षेत्र के ननमई गांव के समीप शनिवार सुबह एंबुलेंस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ था। इस हादसे में दिल्ली के एम्स अस्पताल से पति का शव लेकर झारखंड लौट रही 35 वर्षीय महिला मंजुला की मौत हो गई थी। मामले की शिकायत पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साटपुर गांव निवासी हरखू मंडल ने बताया कि उनके भाई गणेश मंडल का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को दिवंगत गणेश का शव लेकर परिवार एंबुलेंस से गांव लौट रहा था। यह भी पढ़ें- देवघर नहीं, प्रयागराज में हुआ दंपती का अंतिम संस्कार एंबुलेंस में दिवंगत गणेश की पहली पत्नी ललिता, दूसरी पत्नी मंजुला, बेटियां जान्हवी और अं...