एंबुलेंस चालकों के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
मैनपुरी, जुलाई 22 -- 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के चालकों के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद मैनपुरी, औरैया, फिरोजाबाद व इटावा के वाहन चालक प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण चालकों के ड्राइविंग कौशल, सड़क सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया, टीमवर्क व मरीज-केंद्रित सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सीएमएस डा. राज सिंह ने आपातकालीन सेवाओं में त्वरित रिस्पॉन्स टाइम व गोल्डन ऑवर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय पर मरीज तक पहुंचना और शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना और उसका जीवन बचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी चालकों से ईएमटी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने व मरीजों व उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में लखनऊ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.