बांदा, मई 1 -- बांदा। बीमार मरीजों को अस्पताल और अस्पताल से घर पहुंचाने के लिए लगायी गई जीवनदायिनी सेवा 108 एंबुलेंस खस्ताहाल है। जिन पर खुद बीमारों को पहुंचाने का जिम्मा है वह खुद बीमार व्यवस्था का शिकार हैं। ऐसे में भला मरीज कैसे अस्पताल तक पहुंच सकेगा। अगर बीच रास्ते में मरीज ले जाते समय एंबुलेंस बंद हो गई। वायरल वीडियो 30 अप्रैल को बताया जा रहा है। जिला अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट के पास खड़ी एंबुलेंस का 17 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसमें कई लोग धक्का लगाते नजर आ रहे हैं। जिसमें एक व्यक्ति पूछ रहा कि धक्का क्यों लगा रहे हो। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर स्वास्थ्य महकमें की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर कार ऐसी एंबुलेंस से मरीज कैसे पहुंचेंगे। सीएमओ डा. विजेंद्र सिंह का कहना है कि 108 एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.