एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया तो 10 हजार का जुर्माना, 6 माह की जेल; किस राज्य में जारी हुई इतनी सख्त एडवाइजरी
शिमला, अक्टूबर 2 -- सड़क पर एंबुलेंस का सायरन सुनाई दे और फिर भी वाहन चालक रास्ता रोककर खड़ा रहे तो हिमाचल प्रदेश में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता से रास्ता देने की अपील करते हुए सड़क सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि आपात स्थिति में हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है और एंबुलेंस को रास्ता देने में देरी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती है।बाईं ओर होकर आपातकालीन वाहन को दें रास्ता पुलिस के अनुसार सड़क पर एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन या अन्य अधिकृत आपातकालीन वाहन दिखाई देने पर वाहन चालक सुरक्षित तरीके से बाईं ओर होकर उसे आगे निकलने के लिए पर्याप्त जगह दें। आपातकालीन वाहन का मार्ग अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए। सायरन सुनते ही जल्दबाजी में खतरनाक तरीके से वाहन मोड़ने के बजाय सड़क की स्थिति को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.