एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गड्ढे में पलटी
बहराइच, जुलाई 16 -- जरवल रोड(बहराइच), संवाददाता। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह मरीज को छोड़कर जरवलरोड की ओर से वापस लौट रही 108 एंबुलेंस को मुस्तफाबाद मोड़ के पास एक बहराइच की तरफ से आ रह्रे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे मरीज को छोड़ कर एंबुलेंस जैसे ही मुस्तफाबाद हॉस्पिटल की तरफ मुड़ी तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन पवन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एंबुलेंस पायलट गोंडा निवासी सुनील गिरी पुत्र अभिमन्यु सुरक्षित है। हालांकि उन्हें भी चोट लगी है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल इमरजेंसी टेक्नीशियन को एंबुलेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.