एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर का मॉडल बनाया
गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने एंबुलेंस के लिए स्वतः ग्रीन कॉरिडोर तैयार होने का एक मॉडल बनाया है। ग्रेटर नोएडा स्थित मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कैपंस टायकून में इसे प्रस्तुत किया, जिसे अतिमहत्वपूर्ण श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला। इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि बीबीए के विद्यार्थी अरबाज अंसारी, अलीशा और प्रियांश आर्य ने एंबुलेंस के लिए ऑटोमैटिक ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तकनीक प्रस्तुत की। इसके तहत एंबुलेंस में एक विशेष डिवाइस लगाई जाएगी, जो जीपीएस के माध्यम से उसकी लोकेशन का पता लगाएगी। एंबुलेंस के किसी चैराहे के पास पहुंचने से पहले ही यह सिस्टम आगे के ट्रैफिक सिग्नलों को सूचना देगा। इसके बाद एंबुलेंस के रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.