एंबुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा घायल, जिला अस्पताल में तोड़ा दम
बागपत, जून 18 -- बागपत। कासिमपुर खेड़ी का एक दुकानदार चलती बस से गिरने के कारण गंभीर रूप में घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे बड़ौत सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एक घंटे तक भी एंबुलेंस नहीं आई। इस कारण घायल दुकानदार की जिला अस्पताल में ही मौत हो गई। कासिमपुर खेड़ी निवासी पवन कुमार गांव में ही परचून की दुकान करता था। गुरुवार दोपहर वह बड़ौत से परचून का सामान खरीदकर बस में सवार होकर गांव लौट रहा था। किशनपुर बराल बस स्टैंड पर उतरने के लिए वह बस की खिड़की के पास खड़ा था। बस स्टैंड से करीब 200 मीटर पहले अचानक पैर फिसलने से गिर गया। इससे पवन गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.