पटना, जून 29 -- बाढ अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार को एंबुलेंस के इंतजार में गंभीर रूप से बीमार बच्ची चार घंटे जिंदगी और मौत से जूझती रही। बच्ची के परेशान परिजन एंबुलेंस के लिए अस्पताल अधिकारियों के सामने मिन्नत करते रहे। लेकिन अस्पताल में चार एंबुलेंस होने के बावजूद मरीज को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में मामले में सिविल सर्जन पटना से गुहार लगाई गई। उनके हस्तक्षेप के बाद मोकामा से एंबुलेंस मंगा बच्ची को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। परिवार वाले रविवार की शाम 15 वर्ष की बच्ची बीमार बच्ची को लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- एंबुलेंस के इंतजार में चार घंटे जिंदगी और मौत से जूझती रही बच्ची लेकिन मरीज को करीब चार घंटे तक एंबुलेंस मुहैया नहीं कराया गया। इस दौरा...