दरभंगा, मई 1 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग से गंभीर मरीजों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के लिए ले जाने के लिए गुरुवार को सरकारी 102 एंबुलेंस की समुचित सेवा मिलने से मरीजों को काफी राहत मिली। सुबह से दो सरकारी एंबुलेंस इमरजेंसी विभाग में तैनात थे। वे लगातार मरीजों को लेकर विभिन्न जांचों के लुटे ले जाते दिखे। इक्के- दुक्के मरीज ही निजी वाहनों पर जाते दिखें। बता दें कि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से दो एंबुलेंस तैनात किए जाने के बावजूद उन्हें सेवा देने में लापरवाही बरती जा रही थी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में गुरुवार के अंक में पेज चार पर '102 एंबुलेंस के इंतजार में आधे घंटे तक ट्रॉली पर पड़ी रही गंभीर मरीज'शीर्षक से प्रमुखता से खबर छपी थी। यह भी पढ़ें- 102 एंबुलेंस के इंतजार में आधे घंटे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.